फरीदाबाद जिले के बड़ौली गांव में देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह रात में मीट लेने निकला था और सुबह उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मृतक के साथी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीट लेने के घर से निकला जानकारी के अनुसार गांव बड़ौली का रहने वाला युवक रिजवान कबाड़ का काम करता था। वीरवार का रात को वह मीट लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर वापस नही आया। सुबह जब घर के लोगों ने उसकी तलाश की, तो उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। मृतक रिजवान की बॉडी पर चाकू के मारने के कई निशान मिले है। जिससे हत्या की आंशका पुख्ता हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। साथी के खिलाफ हत्या का केस पुलिस ने मामले में रिजवान के साथी बलबीर चंदीला के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात से पहले रिजवान को उसके साथ देखा गया था। इसी आधार पर परिवार के लोगों ने बलबीर चंदीला पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।वारदात के बाद से ही बलबीर चंदीला घर से फरार हो गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश की जा रही है।
फरीदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या:रात को मीट लेने घर से निकला था, सुबह गांव से बाहर मिला शव
