फरीदाबाद जिले में गुरुवार सुबह सेक्टर 56 स्थित आशियाना फ्लैट के पास एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजू उर्फ राजकुमार (36) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया। बता दे कि मृतक राजू सेक्टर 56 के आशियाना फ्लैट में अपने माता-पिता और चार बच्चों के साथ रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। मृतक के पिता राम सिंह ने बताया कि उनका बेटा शराब पीने का आदी था। शराब की वजह से उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था।
मानसिक तनाव में था राजू करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं आई। पत्नी के अलग रहने के बाद से राजू मानसिक तनाव में रहने लगा था और शराब का सेवन भी बढ़ गया था।परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे राजू शराब पीकर घर लौटा था। उसने घर में किसी से बातचीत नहीं की और खाट लेकर आंगन में रजाई ओढ़कर सो गया। घर से सुबह 5 बजे निकला रात के समय उसने अपनी पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर बहस भी की थी। इसके बाद वह कब घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी किसी को नहीं लगी।गुरुवार सुबह 5 बजे जब राजू के पिता राम सिंह मंडी से फूल बेचने के लिए घर से निकले, तो उन्होंने देखा कि राजू आंगन में खाट पर मौजूद नहीं था। पेड़ से लटका मिला शव वहीं कुछ देर बाद उनकी छोटी बेटी का फोन आने पर उन्हें बेटे की आत्महत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि राजू ने घर के पास स्थित फ्लैट की बाउंड्री वॉल पर चढ़कर पास लगे पेड़ की टहनी से फांसी लगा ली थी। शव पेड़ की टहनियों से लटका हुआ था। नहीं मिला कोई सुसाइड नोट घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।सेक्टर 58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 36 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में जुटी पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज कर पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फरीदाबाद में व्यक्ति ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या:शराब का आदी था, मायके में रह रही थी पत्नी, चार बच्चों का था पिता
