धनबाद में भाई ने बहन पर तानी गोली:पारिवारिक झगड़ा खौफनाक वारदात में बदला, गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल

धनबाद में भाई ने बहन पर तानी गोली:पारिवारिक झगड़ा खौफनाक वारदात में बदला, गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल
Share Now

धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र की गोधर काली बस्ती में बुधवार रात एक पारिवारिक झगड़ा भयावह घटना में बदल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 10 बजे परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह कहासुनी बढ़ गई। इस आपसी झगड़े में पुरुष भी शामिल हो गए। इसी दौरान आरोपी दीनदयाल कुमार ने अचानक पिस्तौल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली संगीता कुमारी की दाहिने जांघ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराने में सफल रहे। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, संगीता का इलाज चल रहा है। हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। शांति कराने गई थी संगीता, तब भाई ने चला दी गोली घायल संगीता ने बताया कि वह झगड़े को रोकने और शांत करने के लिए बीच-बचाव करने आई थीं। तभी उनके चचेरे भाई ने उन पर अचानक गोली चला दी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के दौरान लगभग तीन से चार राउंड फायरिंग हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि झगड़ा इतना बढ़ गया था कि पुरुष भी इसमें शामिल हो गए, लेकिन गोलीबारी ने पूरे मोहल्ले को दहशत में डाल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शुरू की सघन जांच, आरोपी की हो रही तलाश केन्दुआडीह थाना प्रभारी ने फोन पर जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। पुलिसकर्मी इलाके में गश्त बढ़ा चुके हैं और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान चला रहे हैं। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *