छिंदवाड़ा में बीयर पिलाकर युवती से गैंगरेप:पीड़िता बोली- दो दोस्तों ने पार्टी के बहाने होटल बुलाया था, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Spread the love

छिंदवाड़ा में 23 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने बताया कि आरोपी युवक पार्टी करने के बहाने अलका टॉकीज के पास अंबर होटल ले गए। वहां उसे बीयर पिलाई। नशे की हालत का फायदा उठाकर दोनों ने बारी-बारी से रेप किया। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा फरार है। घटना सोमवार देर रात की है। मामले में मंगलवार को केस दर्ज किया गया है। परिचित को भनक लगी तो थाने लेकर पहुंची घटना की जानकारी युवती की एक परिचित को लगी तो वह होटल पहुंची। युवती को अपने साथ कोतवाली थाने ले गई। उस समय युवती अत्यधिक नशे में थी, जिसके कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी। प्राथमिक इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को मेडिकल टेस्ट के बाद पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे के खिलाफ केस दर्ज किया। दुर्गेश को पकड़ लिया है, जबकि अतुल फरार है। युवती और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार के अनुसार, युवती और दोनों आरोपियों के बीच पहले से परिचय था। इसी आधार पर युवती उनके साथ पार्टी के लिए गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।