पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज (21 फरवरी) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा पंजाब कार्यालय पहुंचे, जहां पंजाब के विभिन्न बड़े शहरों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की पार्टी में जॉइनिंग करवाई। इस दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंदुस्तान स्टूडेंट यूनियन के प्रधान कुलदीप चौधरी ने पार्टी जॉइन की है। उनके साथ कुल 125 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM नायब सैनी ने कहा- यहां की सरकार काम नहीं करना चाहती। और जो काम करना चाहते हैं, उन्हें रोका जा रहा है। मेरा कल भी पंजाब में कार्यक्रम था और आज भी है। मैं आम आदमी पार्टी (AAP) से बस यही कहना चाहता हूं कि काम करो, दूसरों को काम करने से मत रोको इस कार्यक्रम को पंजाब की राजनीति में अहम माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व पंजाब में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नजर भी पंजाब पर है और पार्टी हाईकमान राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार रणनीतिक बैठकें कर रही है। कार्यक्रम के PHOTOS… हरियाणा CM ने ये बातें कहीं… कार्यक्रम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
चंडीगढ़ में हरियाणा CM बोले- मुझे रोका जा रहा:AAP कार्यक्रमों में अड़ंगा डाल रही; PU के स्टूडेंट लीडर समेत 125 युवा BJP में शामिल
