हरियाणा के कैथल में बाइक पर जा रहे दो व्यक्तियों पर फायरिंग कर हत्या करने का मामला सामने आया। हमले में एक की मौके पर ही जान चली गई, वहीं दूसरे की अस्पताल ले जाते समय जान चली गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने जैसे ही इस घटना को देखा तो तुरंत उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला दरअसल, आज सुबह गांव जटेडी में बाइक से दो लोग घर जा रहे थे। तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान गांव पाई के रहने वाले राजेंद्र के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति का नाम भाना बताया जा रहा है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। SP बोले- जांच के बाद हमले की वजह पता चलेगी मौके पर पर पहुंचे कैथल एसपी ने बताया कि अभी तक हमलावरों का बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
कैथल में दिनदिहाड़े 2 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग:दोनों बाइक पर जा रहे थे, हमलावर सामने से गोली मारकर भागे
