भागलपुर में दो समुदाय में पत्थरबाजी, एक का फूटा सिर:ऑटो ओवरटेक करने पर बढ़ा विवाद, 6 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची

भागलपुर में दो समुदाय में पत्थरबाजी, एक का फूटा सिर:ऑटो ओवरटेक करने पर बढ़ा विवाद, 6 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
Share Now

भागलपुर में ओवरटेक के विवाद में मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। एक शख्स का सिर भी फूट गया है। जिसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मोहम्मद अहसान शाह हैं। घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर 6 थाने की पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स सहित भारी संख्या में पुलिस वालों को मौके पर बुलाया गया। किसी तरह स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा जा रहा कि ऑटो ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद एक समुदाय ने एक शख्स पर हमला कर दिया। जिसके बाद दूसरे समुदाय के करीब 50 लोग मारपीट पर उतारू हो गए। मामला जीरो माइल इलाके के फतेहपुर का है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। घटना में एक घायल हुआ है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामले को शांत करवा दिया गया है। शांति समिति की बैठक आयोजित कराई गई है। लोगों से शांति बनाए रखने को लेकर अपील की गई है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *