बरेली में सोमवार को पंचायत के दौरान दामाद ने सास और साले की हत्या कर दी। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। तभी दामाद ने ससुरालवालों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी की है। 3 तस्वीरें देखिए…
अब पढ़िए पूरा मामला
अफसर खान बरेली के रहपुरा चौधरी का रहने वाला है। उसके दो बच्चे- फैज (8) और आयशा (5) हैं। अफसर का अपनी पत्नी साइमा खान (30) से आए दिन झगड़ा होता था। इसके चलते साइमा पिछले 5 दिनों से पास में ही स्थित अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को इस झगड़े को खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। अफसर के घर से 50 मीटर दूर ज्वेलर राशिद खान के घर पर पंचायत चल रही थी। इसमें दोनों के परिवारवालों को बुलाया गया था। पंचायत में अफसर अपने साथ चाकू भी लाया था। बातचीत के दौरान अचानक वह उग्र हो गया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सास और साले की मौके पर मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
अफसर खान ने अपनी सास आसमा (54) और साले आदिल (20) पर चाकुओं से कई वार किए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी साइमा को भी उसने नहीं बख्शा। उसे भी चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साइमा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। मौके पर पहुंचे अफसर, आरोपी के पिता पर भी आरोप
वारदात के बाद एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव, इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह फोर्स और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया- एक आदमी ने अपनी सास और साले की चाकू मार कर हत्या कर दी है। पत्नी भी घायल है। घटना को लेकर परिवार वालों से बात की गई है। पता चला है कि पति पत्नी का विवाद था। इसी समाधान के लिए राशिद के घर पर पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान ससुराल पक्ष के 3 और राशिद का परिवार मौजूद था। पंचायत के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। खबर अपडेट की जा रही है… —————— ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या:ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्टी मांग रहा था। गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। पढ़ें पूरी खबर…
बरेली में दामाद ने सास-साले को मार डाला:झगड़े की पंचायत में पत्नी को भी घायल किया, चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए
