बांका के अमरपुर प्रखंड सीमा स्थित किरणपुर गांव में शनिवार रात एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहकुंड थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव निवासी 60 वर्षीय महेंद्र मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र मांझी अपने ई-रिक्शा का हॉर्न ठीक कर रहे थे। तार जोड़ने के दौरान अचानक ई-रिक्शा स्टार्ट हो गया और वे उसकी चपेट में आ गए। महेंद्र मांझी को काफी चोटें आईं परिजनों ने तुरंत उन्हें बांका के अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने जांच के बाद महेंद्र मांझी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि, ई-रिक्शा की चपेट में आने से लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हुई है। ई-रिक्शा चलाकर पालते थे परिवार पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेंद्र मांझी अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और ई-रिक्शा चलाकर भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र मांझी मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से गांव में दुख का माहौल है।
बांका में ई-रिक्शा चालक की मौत:हॉर्न का तार जोड़ते समय अचानक स्टार्ट हुई गाड़ी,चपेट में आने से लगी गंभीर चोटें
