आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 6 फरवरी को हत्या कर महिला की लाश फेंकी गई थी। हत्या के बाद उसके गले और चेहरे को बिगाड़ दिया गया। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने को AI से मदद ली। पुलिस ने महिला के चेहरे को लेकर AI से रीडेवलप किया। फोटो बनने के बाद सभी थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। 24 घंटे में ही रिजल्ट आने लगे। मरने वाली महिला की पहचान महोबा के सोनाली (25) के रूप में हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। अभी तक प्रेम संबंध में हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड सनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सनी ने बताया कि सोनाली अपने घर से भागकर मेरे साथ आ गई थी। वह लिव इन में मेरे साथ रह रही थी। मैं उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। मेरी दूसरी गर्लफ्रेंड बन गई थी। इसी के बाद मैंने सोनाली के हत्या की प्लानिंग की। हत्या के बाद अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर शव को आगरा में फेंका। अब पूरा मामला पढ़िए 6 जनवरी को दोपहर में साढ़े 3 बजे बकरी चराने वाले ग्रामीण यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 148 के पास पहुंचे। यहां सौरई गांव के पास नाली में कंबल पड़ा देखा। वहां से बदबू आ रही थी। नजदीक जाकर देखा तो डेडबॉडी पड़ी थी। ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रहे गार्डों और पुलिस को सूचना दी। करीब 4 बजे डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार, एसओजी टीम, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास तलाश भी की गई लेकिन मृतका की पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं मिला। युवती की डेडबॉडी कार से लाकर फेंकी गई
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया- महिला ने मेहंदी रंग का सलवार सूट पहने हुए थी। पैरों में बिछुए भी थे। हथेली और कंधे के पास आर-एस लिखा था। महिला के गले पर दबाने के निशान थे। गाल पर नीचे चोट का निशान भी था। आशंका है कि हत्या कहीं और की गई, फिर शव को किसी गाड़ी से लाकर एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया। पुलिस ने भी महिला की पहचान को AI का इस्तेमाल किया। पुलिस ने महिला के चेहरे को एआई से रीडेवलप किया और सभी थानों में पहचान को भेजा। 24 घंटे में ही महिला की पहचान हो गई। वह महोबा की सोनाली निकली। हत्या में करीब 6 लोग शामिल
हत्या से पहले वो दिल्ली में रह रही थी। उसकी दिल्ली में ही हत्या कर शव को कार से लाकर आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया। पुलिस की चार टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से अहम सुराग हाथ लगे। शिनाख्त के बाद पुलिस की टीमें दिल्ली के जहांगीर पुरी पहुंची। पुलिस ने युवती के घरवालों से बातचीत की। उनसे अहम जानकारी मिली कि प्रेम संबंध के चलते युवती की हत्या की गई है। हत्या में करीब 6 लोग शामिल हो सकते हैं। हाथ पर लिखा है सनी
महिला के हाथ पर सनी नाम लिखा था। पुलिस ने जब सनी के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वो युवती का बॉयफ्रेंड है। युवती उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने सनी के घर पर दबिश दी तो वहां ताला लटका मिला। उसका मोबाइल भी बंद था। सनी का भाई नोएडा में रहता था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सनी को गिरफ्तार कर लिया। ——————————
ये खबर भी पढ़ें…
कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया; कानपुर में बुलेट सवार 10 फीट दूर गिरा, थाने में बाउंसरों ने घायलों से बद्तमीजी की कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी कार से 6 से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। एक बुलेट सवार को टक्कर मारी तो वह हवा में उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा। इसके बाद लेम्बोर्गिनी बुलेट के ऊपर ही चढ़ गई। पढ़िए पूरी खबर
आगरा में युवती की पुलिस ने AI से तस्वीर बनाई:24 घंटे में हुई पहचान; बॉयफ्रेंड ने हत्या के बाद कार से लाकर फेंकी थी डेडबॉडी
