घरेलू व‍िवाद में आक्रोशि‍त पत‍ि ने पत्‍नी की कर दी हत्‍या

Spread the love

नेवई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के खपरी की निवासी मृतिका दीक्षा दुबे (उम्र करीब 20 साल) की शादी मरोदा सेक्टर निवासी एकल तिवारी से एक साल पहले हुई थी। आरोपि‍त पति फ्लोर मिल चलाने और पूजा-पाठ कराने का काम करता है। शनिवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि एकल ने अपनी पत्नी दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी।

आरोपि‍त पति एकल दुबे ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया और आत्‍मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपि‍त पति एकल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुल‍िस ने घर से मृतिका के शव को बरामद कर आज रव‍िवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतिका की मां और बड़े पिता ने आरोपि‍त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।