पंजाब के 3 जिलों में बारिश, 13 में अलर्ट:राज्य पर फिर बाढ़ का साया, भाखड़ा-थीन डैम से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

पंजाब के 3 जिलों में बारिश, 13 में अलर्ट:राज्य पर फिर बाढ़ का साया, भाखड़ा-थीन डैम से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
Share Now

पंजाब के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जालंधर में सुबह तेज बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। अमृतसर में रात और सुबह हुई बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है। लुधियाना में बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद रुक गई। उधर, मोहाली में भी मौसम में नमी बनी हुई है और बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही, पहाड़ी इलाकों में भी सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है, जिससे पंजाब में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बन गया है। बांधों में पानी का स्तर बढ़ने लगा है, इसलिए डैमों पर दबाव कम करने के लिए धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इन 13 जिलों में आज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी है। बारिश के साथ-साथ राज्य में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी बह रही हैं। रावी, ब्यास और सतलुज में जलस्तर बढ़ा
भाखड़ा बांध प्रबंधन और पोंग बांध लगातार बांधों से पानी छोड़ रहा है। पोंग डैम से बीते दिन तकरीबन 39368 क्यूसेक, भाखड़ा बांध से 40964 क्यूसेक और रणजीत सागर डैम (थीन डैम) से तकरीबन 33734 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिनसे रावी, ब्यास और सतलुज में जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन रख रहा नजर, हालात सामान्य
रावी, ब्यास और सतलुज से सटे 13 जिलों में भी प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। तेज बारिश और डैमों से पानी छोड़ने की सूरत में यहां बाढ़ की संभावना है। इन जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, मोगा, लुधियाना, रोपड़, पटियाला और संगरूर शामिल हैं। 10 अक्टूबर तक नदियों को पार ना करने की हिदायत
अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने 10 अक्टूबर तक नदियों को पार ना करने, किनारों पर ना जाने और पशुओं को नदियों से दूर रखने की हिदायत जारी कर रखी है। जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने छु‌टि्टयां रद्द कर सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। अभी तक कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान की सूचनाएं नहीं हैं। सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अफवाहों से दूर रहने और सतर्क रहने की हिदायतें दी हैं। बांधों में पानी की क्या स्थिति..


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *