आईएमए अध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि फुटसल-2025 का आयोजन रविवार, 14 सितम्बर को सुबह 7 बजे आईएमए फार्म्स, धौरा रोड पर होगा। इसमें कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें आठ पुरुष, दो महिला और चार बच्चों की टीमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य चिकित्सकों में खेल भावना, आपसी भाईचारा और फिटनेस को बढ़ावा देना है। साथ ही समाज में यह संदेश देना है कि डॉक्टर केवल इलाज तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाते हैं।
स्पोर्ट्स कमेटी चेयरमैन डॉ. प्रमेन्द्र महेश्वरी ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक घंटा मैदान अभियान’ से प्रेरित है और समाज में स्वास्थ्य व खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।
इस मौके पर सचिव डॉ. रतन पाल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम कामठन, पीआरओ डॉ. शालिनी महेश्वरी, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. गौरव गर्ग समेत विभिन्न टीमों के चेयरमैन मौजूद रहे।
टूर्नामेंट में शामिल प्रमुख टीमें हैं– ग्लोबल ग्लैडिएटर्स, रोहिलखंड यूनाइटेड, बरेली न्यूरो टाइटन्स, गंगाशील स्ट्राइकर्स, एसआर वारियर्स, प्रताप ईगल्स, ऋद्धि सिद्धि अचीवर्स, रेनबो राइजर्स, वीदान इनविजिबल्स, वंश यूनाइटेड किड्स, श्रीराम स्ट्राइकर्स, डीजी हॉस्पिटल फुटबॉल क्वीन्स और चंद्रलोक चैलेंजर्स।
कार्यक्रम का संचालन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। समारोह के अंत में सभी खिलाड़ियों और अतिथियों ने इस आयोजन को चिकित्सकों की फिटनेस और सामाजिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण बताया।
