दमोहः अवैध उत्खनन में लिप्त 9 ट्रैक्टर ट्राली एवं एक जेसीबी जप्त

Spread the love

बताया जाता है कि जहां खनिज माफिया उत्खनन कर रहे थे वह भूमि राजस्व की है। कार्रवाई के संबध में कलेक्टर कोचर ने बताया कि अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी जिस पर त्वरित कार्यवाई करने के लिये उप संचालक खनिज फरहत जहां को निर्देश दिया गया। उन्होने बताया कि कार्यवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं खनिज उपसंचालक का कहना है कि उत्खनन एवं परिवहन में लगे वाहनों को जप्त किया गया है। खनिज विभाग के नियमों के अनुसार कार्यवाई की जा रही है। उक्त कार्यवाई से खनिज माफियाओं में हडकंप मचा हुआ है।