अल्मोड़ा: होली के पक्के रंग से परेशान होने की जरूरत नहीं है. नहाने से पहले सरसों या नारियल तेल लगाएं, बेसन और दही का पेस्ट चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से साफ करें. एलोवेरा जेल से त्वचा को ठंडक मिलती है. बालों में पहले तेल मसाज करें फिर माइल्ड शैम्पू इस्तेमाल करें. ज्यादा रगड़ने और बार-बार साबुन लगाने से बचें, त्वचा को मॉइस्चर जरूर करें.
होली के जिद्दी रंगों से हैं परेशान, तो इन आसान घरेलू उपायों से छूटेगा कलर और टैनिंग की भी हो जाएगी छुट्टी
