Nainital Ropeway Visit Details: अगर आप नए साल में नैनीताल आ रहे हैं तो रोप-वे की सवारी जरूर करें, यहां से आप नैनीझील, देवदार के जंगल और हिमालय की बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा देख सकते है. मल्लीताल से स्नो व्यू प्वाइंट तक का यह रोमांचक सफर परिवार और बच्चों के लिए भी परफेक्ट है, क्योंकि यहां डायनासोर पार्क और एडवेंचर एक्टिविटी जैसे स्काई साइकिलिंग, जिप लाइन और क्लाइंबिंग वॉल का मज़ा लिया जा सकता है. रोप-वे से नैनीताल का एरियल व्यू, सुंदर पहाड़ियां और झील का हरियाली-नीला संगम आपकी यात्रा को यादगार बना देता है. जानिए रोपवे का किराए से लेकर हर जरूरी डिटेल्स.
आ रहे हैं नैनीताल? तो जरूर ट्राई करें रोप-वे, यहां से दिखेगी खूबसूरत वादियां
