जींद : हरियाणा ही नही पूरे देश में हुई है वोट चोरी : विनेश फोगाट

Spread the love

जुलाना विधायक विनेश फोगाट सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देशभर में हुए हालिया चुनावों में जिस तरह से मतदान प्रतिशत की जानकारी अब तक चुनाव आयोग द्वारा सांझा नहीं की गई है।

वह गंभीर सवाल खड़े करता है। पारदर्शिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी पहचान होती है और अगर चुनाव आयोग इस पर स्पष्टीकरण नहीं देता है। तो जनता के मन में संदेह और गहरा होगा। विनेश फोगाट ने कहा कि अगर बिहार में वोट चोरी नहीं हुई तो वहां निश्चित रूप से बदलाव देखने को मिलेगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश की जनता की आवाज उठा रहा है। पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की कीमत सबसे ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इस मुद्दे को पूरे दमखम से उठाएंगे ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।