आईसीएआई रांची शाखा ने जारी किया मासिक न्यूज़लेटर

Spread the love

इस अवसर पर वर्मा ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट शासन और वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़ बनाने में सीए प्रोफेशनल्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वहीं रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यूज़लेटर कमिटी की ओर से गहन शोध और प्रयासों से वित्तीय और कॉर्पोरेट जगत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को संकलित कर इस मासिक न्यूज़लेटर को तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह न्यूज़लेटर सीए प्रोफेशनल्स के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर रांची शाखा के स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार और सीए विकास रंजन सहाय भी उपस्थित थे।