IAS कृतिका मिश्रा आज शादी के बंधन में बंधेंगी:लखनऊ के IAS अंकुर के साथ कानपुर में लेंगी सात फेरे, मसूरी ट्रेनिंग में मिले थे दोनों

Spread the love

कानपुर की बेटी और IAS कृतिका मिश्रा आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। वह लखनऊ के IAS अंकुर त्रिपाठी के साथ सात फेरे लेंगी। 30 नंवबर 2025 को दोनों की सगाई लखनऊ में हुई थी। दोनों मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान एक ही बैच में थे। वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। कृतिका के पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया- सगाई लखनऊ में हुई थी और आज विवाह कानपुर क्रैनबेरी लान मैनावती में संपन्न हो रहा है। इसके बाद रिसेप्शन पटना में किया जाएगा। हालांकि, अभी पटना रिसेप्शन की तारीख तय नहीं है। उन्होंने बताया- शादी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, बिहार-झारखंड के संयुक्त महामंत्री संगठन नागेंद्र नाथ, तेलंगाना के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्री-विधायक पहुंचेंगे। कृतिका के पिता कॉमर्स के टीचर IAS कृतिका के पिता दिवाकर मिश्रा शहर के बीएनएसडी इंटर कॉलेज में कॉमर्स के शिक्षक रहे हैं। उनकी मां सुषमा मिश्रा भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं। कृतिका की छोटी बहन मुदिता मिश्रा दतिया में गवर्मेंट असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। दिवाकर मिश्रा ने बताया- कृतिका और अंकुर दोनों ही मंसूरी ट्रेनिंग के एक ही बैच में थे। इसके बाद बातचीत हुई। जहां भी हम विवाह के लिए रिश्ते देख रहे थे, उनमें मुझे यह बेहतर प्रस्ताव लगा। दोनों ही परिवारों से बातचीत के बाद विवाह तय हुआ था। इंगेजमेंट की 3 तस्वीरें देखिए… 2 पॉइंट में IAS कृतिका मिश्रा के बारे में जानिए…. अब IAS अंकुर त्रिपाठी के बारे में जानिए…. ——————————–
ये खबर भी पढ़ें… ‘कानपुर में घर-घर घूम रहे फर्जी BLO’:सपा विधायक नसीम बोलीं- SIR फॉर्म चेक न कराएं, वोट काटने की प्लानिंग चल रही कानपुर में सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि शहर में फर्जी BLO घूम रहे हैं। ये लोग SIR का नया फॉर्म जांचने के नाम पर लिस्ट से नाम कटवाने में जुटे हैं। मैं सीसामऊ की जनता से अपील करना चाहती हूं कि ऐसे लोगों के बहकावे में आने या डरने की जरूरत नहीं। क्योंकि, चुनाव आयोग ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। पढ़िए पूरी खबर