इस अवसर पर कैलाश जोशी और राहुल जोशी ने हारमोनियम व संगीत के साथ सभा के अध्यक्ष मनोज साह, अशोक साह, सभासद मुकेश जोशी, महासचिव जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, मोहित साह, आनंद बिष्ट, गोधन सिंह, मुकुल जोशी, गिरीश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, आशु बोरा, देवेंद्र साह, मनोज साह, दीपक साह, तारा बोरा, प्रेमा साह, अतुल साह, केदार राठौर, हरीश राणा, भारती साह, मीनू साह, दीप्ति बोरा, रेखा साह, सुमन साह, मुन्नी भट्ट, दीपा जोशी, हीरा रावत, विश्वनाथ साह, आशीष बजाज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
अध्यक्ष साह ने बताया कि आगामी 3 अगस्त को दोपहर 3 बजे मां नन्दा देवी महोत्सव-2025 की तैयारियों हेतु नैनीताल शहर एवं आस-पास के समाजसेवियों, संगठनों और गणमान्य जनों की उपस्थिति में सभा भवन में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सहभागिता की अपेक्षा की गई है।
