राजगढ़ः पत्नी गई स्कूूल पढ़ाने और पति ने घर में लगाई फांसी

Spread the love

पुलिस के अनुसार, सुदर्शन नगर सारंगपुर निवासी 40 वर्षीय महेश पुत्र रामचंद्र राठौर ने पंखे के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक उज्जैन में रहकर चाय की दुकान लगाता था, जो दो-तीन पहले ही घर सारंगपुर आया था और सुबह उज्जैन जाने के लिए तैयार हो गया था। घटना के दौरान पत्नी स्कूल पढ़ाने और उसकी मां नहाने चली गई थी तभी युवक ने फांसी लगाई। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।