गुरुग्राम में पांच जनवरी को ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड करने वाले विक्रम की मौत के मामले में खुलासा हुआ है। विक्रम ने अपनी पत्नी की बेवफाई से आहत होकर सुसाइड किया था। उसने मरने से पहले अपने साले अरुण को एक वीडियो बनाकर भेजा। जिसमें उसने नम आंखों से आपबीती सुनाई। कहा-पत्नी रीतू दो बार प्रेमी विपन उर्फ प्रिंस जाट के पास भागी। पहली बार लौट आई थी। कुछ दिन बाद दोबारा चली गई। प्रिंस राजस्थान के झुंझनू का रहने वाला है। वीडियो में विक्रम ने अपना घर उजाड़ने, बच्चों के अनाथ होने और सुसाइड के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो सामने आने के बाद मृतक के भाई रोहित ने जीआरपी थाने में रीतू और विपन उर्फ प्रिंस जाट के खिलाफ धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस सुसाइड के इस केस में अब मेरिटल अफेयर के एंगल से जांच कर रही है। 5 जनवरी को दो हिस्सों में कटी मिली बॉडी विक्रम कुमार ने पांच जनवरी को वीडियो बनाकर अपने साले को वॉट्सअप किया। उसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर गया और ट्रेन के नीचे कूद गया। उसका शरीर लोको इंजन में फंस गया और ट्रेन के पहिए उसके शरीर के टुकड़े करते हुए बिखेरती हुई चली गई। बॉडी दो हिस्सों में थी, लेकिन जीआरपी टीम को काफी दूर तक उसके शरीर के छोटे छोटे टुकड़े मिले थे। जेब से मिले पैन कार्ड और पत्नी के आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी। अंबाला का रहने वाला, मुंजाल कंपनी में करता था काम
विक्रम मूल रूप से अंबाला की नारायणगढ़ तहसील के गांव बधौली का रहने वाला था। शादी से पहले ही गुरुग्राम की हीरो ग्रुप से जुड़ी कंपनी में काम करता था। अंबाला की रविदास कॉलोनी की रहने वाली रितू से उसकी शादी 3 मई 2015 को हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को गुरुग्राम लेकर आ गया था। उनके नौ साल और सात साल के दो बेटे हैं। पत्नी की बेवफाई के बाद विक्रम के सुसाइड की कहानी परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
भाई ने जीआरपी एसपी को शिकायत देकर मांग की है कि पत्नी रितु देवी और प्रेमी प्रिंस जाट उर्फ विपन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इन्होंने विक्रम को धमकियां देकर, गालियां देकर और मानसिक प्रताड़ना करके आत्महत्या के लिए उकसाया। रितु दो बार प्रिंस के साथ भागी, घर से जेवरात-40,000 रुपए चुराए। दोनों के खिलाफ सख्त जांच हो और दंड मिले, ताकि दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हटाने वाले दोषियों को सजा मिल सके। पुलिस मामले की जांच कर रही
इस बारे में जांच अधिकारी हरीचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का मामला है। मृतक के भाई रोहित की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को जांच में शामिल करेगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ट्रेन से कटने से पहले पति ने सुनाई आपबीती, VIDEO:गुरुग्राम में पत्नी ने बेवफाई की, दो बार राजस्थानी प्रेमी के पास भागी; 2 बच्चे छोड़ गई
