कुरुक्षेत्र जिले के रतगल गांव में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले युवक ने शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी पुलिस को शिकायत देने चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटी तो उसके पति का शव चुन्नी से फंदे पर लटका हुआ था। मृतक की पहचान गोविंद (23) के रूप में हुई है। गोविंद मूल रूप से यूपी के उन्नाव जिले नैनपुर पुरथ्यावा का रहने वाला था और यहां किराए के कमरे में परिवार के साथ रहता था। गोविंद रंग पुताई करने का काम करता था। गोविंद अपने पीछे पत्नी बिमला, बेटी पारूल (4) और बेटे पारस (डेढ़ साल) को छोड़ गया। बिमला (21) हाल किराएदार रतगल ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे आसपास कोठियों में झाड़ू-पोछा का काम करने चली गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे काम से लौटी तो उसका पति गोविंद अपने पिता के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। केला खिलाने पर बेटी को मारा मैंने उसे पिता के साथ शराब पीने के लिए टोक दिया। कोठी से उसे मालकिन ने बेटा-बेटी के खाने के लिए फ्रूटी और केला दिया। वह बेटी पारूल को केला खिला रही थी। बेटी को केला खाते देख गोविंद भड़क उठा और कोठी से लाई चीज बेटी को खिलाने पर बेटी पारुल को मारना शुरू कर दिया। रोकने पर उसके साथ मारपीट की मैंने बेटी को मारने का विरोध किया, तो गोविंद और ज्यादा गुस्सा हो गया और उसने मुझे धमकाना शुरू कर दिया। डर के मारे मैंने अपने पिता को फोन किया और बताया कि गोविंद उसे शराब के नशे में पीट कर रहा है। मैंने पुलिस को उसकी शिकायत की बात कही, तो गोविंद ने डंडे से मारना शुरू कर दिया। भागने लगी तो डंडा फेंककर मारा उसने किसी तरह से खुद को छुड़ाया और भागने लगी। तब उसके पति ने उस पर डंडा फेंककर मारा। मैं पुलिस चौकी से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गोविंद ने दरवाजा नहीं खोला। तब उसने अपनी ननद मधु और पड़ोसन को बुला लिया। चुन्नी के साथ पंखे पर लटका मिला उन्हाेंने जाली का दरवाजा तोड़ा और अंदर चले गए। कमरे में गोविंद चुन्नी के फंदे पर छत वाले पंखे के साथ लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। सेक्टर-7 चौकी पुलिस ने पत्नी बिमला के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
कुरुक्षेत्र में पत्नी से झगड़ पति ने किया सुसाइड:मारपीट के बाद शिकायत करने थाने गई महिला, वापस लौटी तो फंदे से लटका मिला
