कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति का सुसाइड:पहले बेल्ट से पत्नी का गला घोंटा, खुद तालाब में कूदकर जान दी; पुलिस मौके पर

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेल्ट से गला घोंट कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी तालाब (जोहड़) में कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना रात करीब 1 बजे दबखेड़ा गांव में हुई। उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। सूचना देकर बुलाए गए गोताखोर प्रगट सिंह ने रणजीत सिंह के शव को तालाब से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। मृतक दंपती की पहचान रणदीप सिंह (35) और उसकी पत्नी निशा (32) निवासी दबखेड़ा के रूप में हुई। दपंती के दो छोटे-छोटे बच्चे है, जिन्हें अब परिवार के लोग संभाल रहे है। फिलहाल, अभी घटना के पीछे के कारण सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिवार के लोगों से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों के मोबाइल आदि की भी जांच की जा रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….