HSSC ने जारी किया पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का अपडेट:आवेदन की लास्ट डेट नहीं बढ़ेगी; करेक्शन पोर्टल भी नहीं खुलेगा, 25 तक भरें फॉर्म

Spread the love

हरियाणा पुलिस की 5500 कॉन्स्टेबल भर्ती में बड़ा अपडेट आया है। ये अपडेट हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना आवेदन पत्र जल्द से जल्द भरें एवं अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें। अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय प्रदान नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र स्वयं भरें। फॉर्म भरते समय सभी विवरण ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें एवं फाइनल सबमिट करने से पूर्व अच्छी तरह से जांच अवश्य करें। आने वाले समय में अन्य भर्तियों के भी आवेदन पोर्टल खोलें जाने है, इसलिए समय कम होने के कारण आवेदन के बाद कोई करेक्शन पोर्टल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। यहां देखिए HSSC चेयरमैन की सोशल मीडिया पोस्ट… 4500 मेल-600 फीमेल कॉन्स्टेबल भर्ती होंगे हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5 हजार 500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5 हजार 61 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा जारी विज्ञापन में 5 हजार 500 पदों में 4 हजार 500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे। वहीं इनके साथ जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं। इस बार सरकार ने आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं रखी है। 25 जनवरी लास्ट डेट इस भर्ती के लिए 11 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। 25 जनवरी 2026 रात 11:59 तक वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। हालांकि अभी केवल आवेदन प्रक्रिया काे लेकर ही शेड्यूल जारी किया गया है। एग्जाम की डेट भी तय नहीं की गई हैं। हालांकि आयोग जल्द इसकी घोषणा करेगा। आवेदन के संख्या अनुसार ही परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे जिसके बाद एग्जाम की डेट तय होगी।