हरियाणा ग्रुप-सी भर्ती में HSSC ने पदों की संख्या बढ़ाई:स्टेनो टाइपिस्ट के 193 पद बढ़े; आज नहीं, बल्कि अब 6 फरवरी से होंगे आवेदन

Spread the love

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत निकाली गई ग्रुप C की भर्तियों में बड़ा फेरबदल करते हुए पदों की संख्या में भारी बढ़ोतरी कर दी है। 6 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अलग-अलग कैटेगरी में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। संशोधन के बाद ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है। HSSC चेयरमैन ने पोस्ट करके दी जानकारी…
जानें कहां, कितने पद बढ़े वहीं ग्रुप 3 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पद 696 से बढ़कर 702 हो गए हैं। ग्रुप 3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 से बढ़ाकर 260 कर दी गई है। इसके आलावा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया है। पहले आवेदन 2 फरवरी यानी आज से शुरू होने थे, मगर अब ये 6 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें। जानकारी और संशोधित विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग ने की अपील
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आदेवन करने से पहले संशोधित विज्ञापन और सभी दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके। वहीं भर्ती से जुड़ी डीटेल्ड जानकारी और आधिकारिक नोटिस हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर दिया गया है। इस भर्ती के तह ग्रुप संख्या 3 के अंतर्गत आने वाले जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसमें पहले पदों की संख्या 173 थी, जिसे बढ़ाकर 260 कर दिया गया है।