हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-2 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने यह विज्ञापन 2 फरवरी 2026 के तहत जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। HSSC ने साफ किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यहां देखें विज्ञापन की कॉपी… सर्टिफिकेट्स के लिए ये डेट जरूरी आयोग के नोटिफिकेशन में आगे लिखा है कि बीसीए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सहायक प्रमाण-पत्र 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद तथा आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होना अनिवार्य होगा। वहीं डीएससी, ओएससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रमाण-पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होना चाहिए। ईएसएम (पूर्व सैनिक) वर्ग के परिवारजनों के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र 3 फरवरी 2025 या उसके बाद जारी/नवीनीकृत होना जरूरी है। इन अभ्यर्थियों को भी करना होगा आवेदन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 04-2024, 08-2024, 09/2024 एवं 11-2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को इस विज्ञापन के लिए नया आवेदन करना होगा। HSSC की वेबसाइट देखने की सलाह एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि और परीक्षा तिथि की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
HSSC CET फेज-2 का नोटिफिकेशन जारी:2 फरवरी से ग्रुप-C में अप्लाई कर सकते; कोई आवेदन फीस नहीं, 15 फरवरी लास्ट डेट
