हरियाणा में HPSC ने ट्रेजरी ऑफिसर समेत 7 परीक्षा टाली:19 से 25 जनवरी के बीच होनी थी; नई डेट तय नहीं, हजारों अभ्यर्थियों को धक्का

Spread the love

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने जनवरी महीने में प्रस्तावित सात मुख्य भर्ती परीक्षाओं को टाल दिया है। आयोग द्वारा जारी ताजा नोटिस में इन परीक्षाओं को स्थगित करने की जानकारी दी गई है, हालांकि हैरानी की बात यह है कि एचपीएससी ने इन परीक्षाओं को टालने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। इसके साथ ही आगामी तारीखों को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इन परीक्षाओं पर लगा ‘ब्रेक’ स्थगित की गई परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण ट्रेजरी अफसर (TO) और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर (ATO) के पद शामिल थे। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न लेक्चरर और इंस्ट्रक्टर के पदों की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। 35 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया
HPSC की ओर से ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के मेंस एग्जाम के लिए 83 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों को 843 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 8 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी के होते हुए जनरल की कट ऑफ में शामिल हुए हैं। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 164 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जो रिजर्व कैटेगरी से जनरल में शामिल हुए हैं।