हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन (HPHC) के चेयरमैन आईपीएस आलोक मित्तल इंची टेप को लेकर भड़क गए। इसको लेकर उनका एक VIDEO वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह एक कंस्ट्रक्शन साइट विजिट के दौरान जूनियर इंजीनियर (JE) से इंची टेप को लेकर भड़क रहे हैं। विजिट के दौरान उन्होंने एक JE से इंची टेप मांगा, लेकिन उसके पास नहीं मिला। इस पर एचपीएससी चेयरमैन जेई, अधिकारियों को इंची टेप को लेकर संवाद कर रहे हैं। आईपीएस आलोक मित्तल अधिकारियों से इंची टेप को लेकर ऑर्डर जारी करने के लिए कह रहे हैं। यहां पढ़िए वायरल VIDEO में क्या… HPHC चेयरमैन: JE साहब इंची टेप देना। JE: मैं ठेकेदार से लाता हूं। HPHC चेयरमैन: ये कैसे जेई हैं जिनकी जेब में इंची टेप ही नहीं होता, ये ठेकेदार से मांग रहे हैं। ये तो आपकी बॉडी का हिस्सा होना चाहिए। ये तो आपका असलहा है। सबको ये निर्देश जारी करो। यहां पढ़िए क्या है पूरा मामला हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हाल ही में अंबाला विजिट पर गए थे, जहां उन्होंने बैंक स्क्वायर, महेश नगर थाने की निर्माणाधीन इमारतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों बिल्डिंगों का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दोनों बिल्डिंगों में सोलर प्लांट लगाने को लेकर भी जानकारी ली। उनके इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया में काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। कौन हैं आलोक मित्तल आलोक मित्तल 1993 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पुलिस में आने से पहले उन्होंने करीब साल भर तक जमशेदपुर में टाटा मोटर्स में नौकरी की थी। आईपीएस आलोक ने ही देश में सबसे पहले 2007 में फरीदाबाद में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महिला पीसीआर शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्हें पुलिस की ग्राउंड पोस्टिंग का अच्छा अनुभव है। वह एनआईए में भी रह चुके हैं। मित्तल पूर्व सीएम मनोहर लाल के काफी करीबी रहे हैं। उनके कार्यकाल में वह सीआईडी के ओएसडी भी रह चुके हैं। DGP की रेस में भी रह चुके सीनियर आईपीएस आलोक मित्तल हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) की दौड़ में रह चुके हैं। हालांकि उनकी जगह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल को सरकार ने डीजीपी बनाया है। सरकार की ओर से 31 दिसंबर को आईपीएस ओपी सिंह के रिटायरमेंट के बाद डीजीपी के लिए जो पैनल भेजा था, उसमें आलोक मित्तल का नाम शामिल किया था। मित्तल के डीजीपी बनाए जाने को लेकर काफी चर्चाएं थीं, लेकिन सरकार ने एक साल सीनियर अजय सिंघल को डीजीपी बनाया है।
इंची टेप को लेकर भड़के HPHC चेयरमैन आलोक मित्तल:कंस्ट्रक्शन साइट पर बोले-ये कैसे JE, ठेकेदार से मांग रहे; ऑर्डर जारी करने को कहा
