डर और हंसी से भरपूर ट्रेलर2 मिनट 41 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत आशीष की आवाज से होती है, जो अपने दोस्तों को अपने मामा के पुराने बंगले के बारे में बताते हैं। इसके बाद जब वे सब उस रहस्यमयी बंगले में पहुंचते हैं, तो वहां एक के बाद एक अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगती हैं। कहानी में एक पल डर है तो दूसरे ही पल हंसी का फव्वारा, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
इस सीरीज में आशीष चंचलानी के साथ उनके करीबी दोस्त और साथी कलाकार आकाश डोडेजा, हर्ष राणे, रोहित साधवानी, शशांक शेखर, सिद्धांत सरफरे और ग्रिशिम नवानी भी नजर आएंगे। ये सभी कलाकार लंबे समय से आशीष के साथ काम कर चुके हैं और फैंस इन्हें ‘आशीष चंचलानी वाइन्स’ के जरिए खूब पसंद करते आए हैं। ‘एकाकी’ का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि सोशल मीडिया पर इसके मीम्स और रिएक्शन वीडियो पहले ही वायरल होने लगे हैं। यह सीरीज 27 नवंबर को एसीवी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी। यानी दर्शक इसे बिल्कुल मुफ्त में देख सकेंगे।
