कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

मंत्री देवांगन ने वरिष्ठजनों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और कहा कि माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना गर्व की बात है। वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक एवं अमूल्य संस्कृति के धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दोनों की ही जिम्मेदारी है कि वृद्धजनों की देखभाल करें और उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करें।

मंत्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग व कोरबा में 4 नए सर्वसुविधायुक्त सियान गुड़ी (वृद्धाश्रम) बनाने की घोषणा की है। उन्होंने सभी वृद्धजनों को इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मंत्री देवांगन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल एवं जरूरतमंदों को वॉकिंग स्टिक देकर सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। केबिनेट मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में 04 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल प्रदाय की। आयुष विभाग द्वारा कैंप लगाकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभान्वित किया गया।