होली से एक दिन पहले नगर के ऐतिहासिक बाबा बागनाथ मंदिर परिसर में भव्य होली आयोजन हुआ. इस दौरान धुराफाट, जोलकांडे, धारी, डोबा, खोली, बहुली, दयांगद, बमराड़ी, बिलौना, आरे, खरई पट्टी समेत दर्जनों गांवों के होलियार यहां एकत्र हुए. सुबह से ही मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ने लगी थी, आलम यह था कि प्रांगण में पांव रखने तक की जगह नहीं बची.
100 गांव के होलियारे अनोखे ग्रुप में खेलते हैं होली, बाबा बागनाथ मंदिर परिसर में होता है आयोजन
