गड्ढे में मिट्टी-पानी से होली खेली, गलियों में घूमी टोलियां:रतलाम में महापौर ने डांस किया; नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की

Spread the love

रतलाम में बुधवार को धुलेंडी पर्व मनाया जा रहा है। पूरा शहर होली के रंगों में रंग गया है। गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक युवाओं की टोलिया रंग बिरंगी रंगों में सजी दिखाई दे रही है। होली की मस्ती में अलकापुरी चौराहे पर महापौर प्रहलाद पटेल ने लैला ओ लैला पर डांस किया। अमृतसागर कॉलोनी में राष्ट्रीय सेवक संघ ने अनूठे तरीके से जैविक मिट्‌टी के साथ होली खेली। 15 बाय 30 का गड्‌ढे में जैविक मिट्टी और पानी के बीच होली खेली गई। शहर में तीन पहिया वाहन सवारों पर पुलिस की नजर रही। जगह-जगह चेकिंग चलती रही। सुबह से होली खेलने का उत्साह बच्चों से लेकर बड़ों में देखा गया। सुबह 11 बजे बाद शहर में होली का रंग चढ़ा। होली के पर्व के उपलक्ष्य में कई समाजजजनों ने गैर भी निकाली। पंचान अग्नवाल समाज द्वारा बैंड बाजे व ढोल ढमाकों के साथ नाचते गाते गैर निकाली। सभी ने एक दूसरे के घर जाकर रंग लगाया। गली मोहल्लों में युवाओं व छोटे बच्चों की टोलियां घूमती रही। शहर में रंग-बिरंगी रंगों व पिचकारियों से भी दुकाने भी खुली रही। अलकापुरी चौराहे पर जमकर थिरके युवा
अलकापुरी चौराहे पर महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा रंगारंग कार्यक्रम रखा गया। पानी की बौछारों के साथ महापौैर ने रंग गुलाल मशीन से उड़ाया। यहां पर महापौर ने जमकर डांस भी किया। अमृतसागर कॉलोनी में राष्ट्रीय सेवक संघ ने अनूठे तरीके से होली मनाई। जैविक मिट्‌टी के साथ होली खेली। बड़ा गड्‌ढा खोदा गया। इसमें जैविक मिट्‌टी व पानी डाला गया। जमकर बाल्टी भर कर एक दूसरे पर मिट्‌टी डाली गई। हंगामा करने पर पुलिस की रही नजर
सड़क पर हंगामा करने, नशे में वाहन चलाने या तीन सवारी पाए जाने पर पुलिस की नजर रही। अलग-अलग चौराहों पर पुलिस तैनात रही। खासकर तीन पहिया वाहन सवारों को रोक कर बिथ एनावाइजर से चैक किया। तीन सवारियों को उतार कर एक पैदल जाने दिया। शहर में 10 से अधिक अस्थाई चौकियां भी बनाई गई है। ड्रोन से भी संवेदनशील क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। पूरे शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात है। कंट्रोल रूम पर रिजर्व फोस तैनात है। पुलिस अधिकारी भी शहर में लगातार घूम नजर रखते रहे। शहर की होली की यह तस्वीरें देखिए…