Holi Gujiya: मावा ही नहीं देहरादून की इन दुकानों में मिल रही है देसी घी, मंडुवा और अंजीर वाली गुजिया, जानें लोकेशन

Spread the love

Best Gujiya Shops in Dehradun: होली में अगर जुबां पर मीठी गुजिया का स्वाद न घुले, तो त्योहार अधूरा सा लगता है. राजधानी देहरादून के लोग भी इस बार होली के जश्न के लिए शहर की उन गलियों का रुख कर रहे हैं, जहां दशकों पुरानी दुकानों पर पारंपरिक स्वाद आज भी जिंदा है. 74 साल पुराने कुमार स्वीट्स के देसी घी के जायके से लेकर पलटन बाजार की 78 साल पुरानी इंद्राणी स्वीट्स की चाशनी वाली गुजिया तक, देहरादून का बाजार इस बार कई खासियतों से भरा है. जानिए इस बार देहरादून में सेहत के शौकीनों के लिए क्या खास इंतजाम किए गए हैं.