पानीपत के हिस्ट्रीशीटर की निर्मम हत्या:दोनों आंखें फोड़ी, कमर से नीचे गोली मारी, MP के जंगलों से लाश बरामद

Spread the love

हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ अविनाश शर्मा की हत्या कर दी गई। विवेक की दोनों आंखें फोड़ी गई। कमर से नीचे गोली मारी गई। अर्धनग्न हालत में लाश को जंगलों में फेंका गया। हिस्ट्रीशीटर का अर्धनग्न शव मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज स्थित बहोटा घाट के जंगलों से बरामद हुआ है। हत्यारों ने पहले उसकी निर्मम हत्या की। फिर लाश को पत्थरों के बीच फेंक दिया। उसके शरीर पर कई चोट के गंभीर निशान भी मिले हैं। बदमाश पानीपत से करीब ढाई साल पहले एमपी चला गया था। जहां उसने कपड़ों की दुकान खोली। लेकिन अब कुछ समय पहले दुकान भी बंद कर दी थी। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात से जुड़ी दो PHOTOS… यहां पढ़िए, क्या है पूरा मामला… 6 दोस्तों के साथ पार्टी करने आया था
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि वह शुक्रवार को अपने 6 दोस्तों के साथ रायसेन जिले के सतलापुर थाना क्षेत्र में खेत पर बने एक मकान में पार्टी करने आया था। रातभर पार्टी की इसके बाद शनिवार को जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके कुछ साथियों के द्वारा सतलापुर थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद रायसेन जिले की पुलिस एक्टिव हुई और शनिवार की रात से उसकी पड़ताल शुरू की। सूत्रों के अनुसार, मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का था और जुआ जैसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था। मंडीदीप से होशंगाबाद रवाना हुआ, पर घर नहीं पहुंचा
जानकारी के अनुसार अविनाश शर्मा शुक्रवार रात मंडीदीप से कार से होशंगाबाद के लिए रवाना हुआ था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। घरवालों ने जब कॉल किया तो मोबाइल बंद था। शनिवार शाम मोबाइल चालू होने पर बताया गया कि मोबाइल रातापानी के ढाबे के पास मिला।