गुरुग्राम में हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से मौत:टोल प्लाजा पर बोला- मुझे अस्पताल पहुंचा दो, गाड़ी से पिस्टल मिली; 16 क्रिमिनल केस

Spread the love

गुरुग्राम में एनएच- 48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास एक हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर खुद बोलेरो गाड़ी चलाकर टोल पर पहुंचा। टोल पर खड़ी एम्बुलेंस के पास जाकर कहा कि मुझे गोली मारी गई है, अस्पताल ले चलो…टोल की एम्बुलेंस ने उसे तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…