फतेहाबाद की अरोड़वंश धर्मशाला में आज (शनिवार) को हिंदू समाज की एकता, जागरूकता एवं संगठन शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में कई संत महापुरुष भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक एवं नगर परिषद फतेहाबाद के पूर्व प्रधान दर्शन नागपाल ने बताया कि यह भव्य सम्मेलन सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक अरोड़वंश धर्मशाला में आयोजित होगा। सम्मेलन में सनातन संस्कृति के गौरव, धर्म रक्षा एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। सनातन जीवन को लेकर दिया जाएगा मार्गदर्शन दर्शन नागपाल के अनुसार कार्यक्रम के दौरान भव्य भजन संकीर्तन का आयोजन होगा। गायकों की ओर से देशभक्ति गीत व भजन पेश किए जाएंगे। साथ ही संत-महात्माओं द्वारा धर्म प्रवचन किए जाएंगे, जिनमें सनातन ज्ञान, भारतीय संस्कृति और जीवन मार्गदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। सामाजिक एकता व भाईचारे का प्रतीक नागपाल ने बताया कि यह सम्मेलन सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है। सम्मेलन में सनातन धर्म के लोगों की एकता पर भी जोर दिया जाएगा।
फतेहाबाद में आज होगा हिंदू सम्मेलन:धर्म रक्षा एवं सामाजिक समरसता का देंगे संदेश; कई संत लेंगे भाग
