असम के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर सिर्फ एक समुदाय की पार्टी होने का आरोप लगाया। हिमंता ने कहा कि लगभग 99 प्रतिशत हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं। राज्य में इसके टूटने का प्रोसेस पहले ही शुरू हो चुका है। नतीजों के बाद, कांग्रेस एक ही कम्युनिटी की पार्टी बन जाएगी। असम में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में चुनाव हैं। 30 मार्च को पीएम मोदी NaMo ऐप के जरिए एक रैली को वर्चुअली संबोधित करेंगे। राज्य BJP ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस अनोखी और इंटरैक्टिव पहल में हिस्सा लेने के लिए ऐप डाउनलोड करके रजिस्टर करने की बात कही है। असम में 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए मौजूदा BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। सरमा के नेतृत्व वाली BJP सरकार लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करने की कोशिश करेगी जबकि कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता में वापसी का है। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े 3 बड़े अपडेट्स पांचों राज्यों में चुनाव के सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
हिमंता बोले- 99 प्रतिशत हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते:रिजल्ट बाद बस एक समुदाय की पार्टी बन जाएगी; असम में पीएम ‘नमो एप’ में स्पीच देंगे
