Himalayan Berry : ये हिमालयन बेरी पहाड़ों की संजीवनी, आंवले से भी ज्यादा विटामिन C, जानें सर्दियों में दबाकर खाने के फायदे

Spread the love

Health tips : उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में कई तरह के खास पेड़-पौधे और जड़ी बूटियां पाई जाती हैं. सर्दियों में आप भी आंवला खाते होंगे क्योंकि इसमें विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है, लेकिन उत्तराखंड में पाई जाने वाली एक बेरी आंवले से भी ज्यादा पावरफुल मानी जाती है. यह छोटे आकार का फल है. इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए के साथ ओमेगा-3, ओमेगा-6, ओमेगा-7 और ओमेगा-9 फैटी एसिड्स भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है. पिथौरागढ़ में व्यास, दारमा और चौंदास घाटी में ये खूब पैदा होती है.