हाईस्पीड कार ने प्रभात फेरी निकाल रही संगत को कुचला:कैथल में एक युवती और महिला की मौत, 15 घायल; कई की हालत सीरियस

Spread the love

हरियाणा के कैथल में प्रभात फेरी निकाल रहे लोगों को एक ओवर स्पीड कार ने कुचल दिया। हादसे में एक युवती और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभात फेरी में 150-200 लोग चल रहे थे। कुछ महिलाएं एक अलग बनाकर चल रही थी। तभी अचानक एक ऑल्टो गाड़ी संगत में घुस गई। गाड़ी ने 20-25 लोगों को अपनी चपेट में लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैथल, ढांड और कुरुक्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना में कई लोगों की हालत सीरियस बताई जा रही है। कई डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। आयोजकों का कहना है कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली जा रही थी। प्रभातफेरी का आज 11वां दिन था। उधर, लोगों का कहना है कि आरोपी नशे में ड्राइविंग कर रहा था, उसकी गाड़ी से नशीली सामग्री भी बरामद हुई है। अब देखिए हादसे के PHOTOS… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम प्रभात फेरी का आज 11वां दिन
आयोजकों का कहना है कि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। आज (25 जनवरी) प्रभात फेरी का 11वां दिन था। संगत में करीब 150-200 लोग मौजूद थे। ड्राइवर राजस्थान का रहने वाला है। जो कैथल में ही रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। SHO बोले- मामले की जांच कर रहे
मामले में एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है। अभी तक गाड़ी में नशीली सामग्री बरामद नहीं हुई है। जांच के आधार पर पता लग पाएगा कि कार में नशा रखा था या नहीं। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।