हरियाणा के पंचकूला में बरामद की गई 6 करोड़ की हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। इंडो-पाक बॉर्डर से स्मगल हुई हेरोइन पंजाब के फाजिल्का के रास्ते पंचकूला तक पहुंची थी। जहां पर क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए पंजाब के जलालाबाद निवासी लवजोत सिंह हेरोइन लेकर पंचकूला आया था। जिसके पास से 14 लाख रुपए कैश बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर दलीप के नेतृत्व में उसके घर रेड करने पहुंची। जहां पर पुलिस को एक लाख रुपए और बरामद हुए हैं। 3 किलो हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए लवजोत पंचकूला आया था। रैकी के लिए आगे चला दूसरा पैडलर ड्रग पैडलर लवजोत ने पूछताछ में बताया है कि जब वे डिलीवरी देने के लिए पंचकूला आया, तो उसके आगे एक दूसरा ड्रग पैडलर भी रैकी के लिए चल रहा था। उसे हर पुलिस नाके की जानकारी पहले से ही मिल रही थी। जिसके कारण वह पंचकूला तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एक-दो बार ट्राईसिटी में डिलीवरी दे चुका है। पंजाब के स्मगलरों के नाम बताए पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने पंजाब में ड्रग्स का धंधा करने वाले कुछ लोगों के नाम बताए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी उन नामों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस उन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस डिलीवरी लेने वालों और देने वालों की पूरे चेन को धरपकड़ करने में जुटी है।
पाकिस्तान से आई ₹6 करोड़ की हेरोइन:पंजाब के ड्रग पैडलर ने किया खुलासा, फाजिल्का से पंचकूला पहुंचते ही दोगुना रेट
