नैनीताल के हीरो जिन्होंने बदल दिया था द्वितीय विश्व युद्ध का रुख! जानिए जापानी सेना के खिलाफ कैसे भारी पड़े पहाड़ के योद्धा?

Spread the love

Nainital News: नैनीताल की शांत वादियां सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध से अपने गहरे जुड़ाव के लिए भी जानी जाती हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूलों से निकले दो जांबाज मेजर जनरल, चार्ल्स विंगेट और पर्सी होबार्ट ने अपनी युद्ध रणनीतियों से हिटलर और जापानी सेना के दांत खट्टे कर दिए थे. इतिहासकार डॉ. अजय रावत बताते हैं कि बर्मा के जंगलों से लेकर फ्रांस के मैदानों तक, इन योद्धाओं के नेतृत्व और साहस ने न केवल युद्ध की दिशा बदली, बल्कि मित्र राष्ट्रों की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई.