रायगढ़ पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया चालक पर चालानी कार्रवाई कर बांटे हेलमेट

helmets-distribute-in-nh-49-by-police
Spread the love

जागरूकता कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल और ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने वाहन चालकों को तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचने, शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल का उपयोग न करने और दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की समझाश दी। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन की अपील की, वहीं पुलिस टीम व जेएसडब्‍ल्‍यू कंपनी प्रतिनिधियों ने बिना हेलमेट पाए गए चालकों को हेलमेट वितरित किए और दोपहर तक कुल 200 हेलमेट बांटे गए। कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, थाना प्रभारी भूपदेवपुर संजय नाग, एएसआई राजेश मिश्रा, एएसआई राजेन्द्र पटेल (थाना यातायात) तथा जेएसडब्‍ल्‍यू से नवीन ओझा, रूपम दत्ता, अमित जोहरी सहित थाना स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद थे।