हरियाणा के नूंह में एक बार फिर पथराव हुआ है। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महू चोपड़ा में दो पक्षों के झगड़े ने खूनी रूप के लिया। जहां दोनों तरफ से जमकर पथराव किया गया। इस पथराव में दोनों और से दर्जनों लोगों को चोट आई है। इस दौरान एक घंटे तक दोनों पक्षों ने सड़क को घेरे रखा। पत्थरबाजी के बीच वाहन चालक मुश्किल से वहां से खुद को बचाते हुए निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस जांच में पता लगा कि आज का विवाद क्रिकेट बॉल पर छिड़ा है। यहां पढ़िए, क्या है पूरा मामला… पुलिस बोली- क्रिकेट मैच के दौरान बॉल लेकर विवाद हुआ
जैसे ही फिरोजपुर सदर थाना पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो तुरंत फिरोजपुर झिरका के सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस पत्थरबाजी को रुकवाया। जानकारी के मुताबिक क्रिकेट मैच के दौरान बॉल को लेकर दोनों को पक्षों में ये झगड़ा हुआ है। जो देखते ही देखते दोनों तरफ से सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुरानी रंजिश में जमकर हुई पत्थरबाजी, VIDEO:नूंह में एक पक्ष ने सड़क पर, दूसरे ने छत पर खड़े होकर मचाया उत्पात; क्रिकेट बॉल पर घमासान
