देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के बाद उत्तर भारत में सर्दी अचानक बढ़ गई। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण दो नेशनल हाईवे समेत 680 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। लाहौल-स्पीती के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 डिग्री रहा। यहां 600 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। मनाली के पास 100 से ज्यादा गाड़ियां बर्फ में फंसी हैं। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है। हालांकि श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो गईं। गुलमर्ग में तापमान माइनस 12 और श्रीनगर में माइनस 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू–श्रीनगर हाईवे समेत कई सड़कें दो दिन से बंद हैं। सेना और प्रशासन ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालकर खाने व रहने की व्यवस्था की। शनिवार को मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया। सुबह कोहरा और दिन में ठंडी हवाओं से ग्वालियर-चंबल में तापमान गिरा। दतिया सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। शनिवार को यूपी के लखनऊ, कानपुर समेत 10 जिलों में बारिश हुई। हाथरस और इटावा में ओले गिरे। बाराबंकी और एटा में बिजली गिरने से आग लग गई। रक्षा मंत्रालय के DGRE ने उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण पांच जिलों के लिए अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का हाई अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में आज शाम 5 बजे तक हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। राजस्थान में बीकानेर का लूणकरणसर सबसे ठंडा रहा, जहां 0.3 डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू में तापमान 0.6 और जयपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में बारिश के बाद तेज सर्दी पड़ी। साथ ही एयर क्वालिटी इंडेक्स 176 रहा, जो मॉडरेट श्रेणी में है। पंजाब के बठिंडा में तापमान 0.8 डिग्री और हरियाणा के हिसार में 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदकोट और फिरोजपुर में भी कड़ाके की ठंड रही। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा।
देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 26 जनवरी 27 जनवरी
हिमाचल में भारी बर्फबारी-680 से ज्यादा सड़कें बंद, टूरिस्ट फंसे:श्रीनगर में पारा माइनस 1.4°; यूपी के 10 जिलों में बारिश, उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट
