झज्जर: मानसून की विदाई के बाद बहादुरगढ़ में जमकर बरसे बादल

Spread the love

कई दिनों से लोग गर्मी से खासे परेशान थे। सितंबर के अंतिम दिन इंद्र देव बहादुरगढ़ क्षेत्र में जमकर बरसे और लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की। सुबह से आसमान काले बादलों से ढका था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने एक अक्तूबर को भी बारिश की संभावना जताई है। अधिकारियों का कहना है कि अब अक्तूबर के पहले हफ्ते में तापमान में कमी आएगी। इसके बाद गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।