तपिश, तूफान और बारिश; अकोला में 41 डिग्री का प्रहार, तो यूपी-बिहार में राहत देगा मौसम, IMD का अलर्ट

Spread the love

Today Weather Live: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. अभी से ही महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 40.8 डिग्री तक पहुंच गया है. इससे हीटवेव जैसी स्थिति बन रही है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी, तूफान और बारिश का असर देखने को मिल सकता है.