हरियाणा में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे अब ठंड का असर कम और हल्की गर्माहट का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग (IMD चंडीगढ़) के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 0.5°C की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में भी 1.5°C का उछाल आया है, दिन की धूप अब चुभने लगी है। विशेष रूप से महेंद्रगढ़ राज्य में सबसे गर्म क्षेत्र बनकर उभरा है, जहां पारा 25 डिग्री के पार जा चुका है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है, जो आने वाले दिनों में गर्मी की जल्द दस्तक का संकेत दे रहा है। दिन और रात के तापमान के बीच का यह बड़ा अंतर (लगभग 15-18 डिग्री) स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील है, क्योंकि सुबह और शाम की गुलाबी ठंड और दोपहर की गर्मी वायरल बीमारियों का कारण बन सकती है। बढ़ता दिन का पारा अब लगातार बढ़ रहा
हरियाणा में दिन के तापमान में आ रही लगातार वृद्धि ने फरवरी की शुरुआत में ही मार्च जैसी गर्माहट का अहसास कराना शुरू कर दिया है। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि राज्य का औसत अधिकतम तापमान अब सामान्य श्रेणी के आसपास बना हुआ है, लेकिन कई जिलों में यह सामान्य से 2.7°C तक ऊपर जा चुका है। शनिवार को महेंद्रगढ़ (AWS) राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 25.6°C तक पहुंच गया। इसके बाद फरीदाबाद में भी 25.4°C तापमान दर्ज किया गया। भिवानी में भी पारा 24°C के आंकड़े को छू चुका है। 24 घंटों के भीतर अधिकतम तापमान में औसतन 0.5°C की वृद्धि हुई है। फसलों पर प्रभाव, किसानों के लिए सलाह… रात की हल्की ठंड बरकरार
दिन की तुलना में हरियाणा की रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं, हालांकि न्यूनतम तापमान में भी 1.5°C की औसत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 1.6°C अधिक चल रहा है। सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ (AWS) में 7.5°C रिकॉर्ड किया गया, जो इसे राज्य की सबसे ठंडी रात वाला स्थान बनाता है। अन्य जिलों की बात करें तो हिसार में 9.1°C, भिवानी में 9.0°C और सोनीपत में 8.7°C न्यूनतम तापमान रहा। अंबाला और रोहतक जैसे जिलों में रात का पारा 11°C से 12°C के बीच बना हुआ है।
हरियाणा में 15 दिन पहले गर्मी की दस्तक:दिन का तापमान 25 डिग्री पार, अब सुबह और शाम की ठंड; 10 को छाएंगे बादल
