SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:CM ममता खुद दलीलें रख सकती हैं; अपनी याचिका में चुनाव आयोग के आदेशों को चुनौती दी है

Spread the love

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेग। बंगाल CM ने राज्य में चल रहे SIR के तहत वोटर लिस्ट संशोधन को चुनौती दी है। इन याचिकाओं में ममता के अलावा मोस्तारी बानू और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन की याचिकाएं भी शामिल हैं। इस सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी के खुद सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों और TMC नेताओं के मुताबिक, LLB डिग्री होल्डर ममता बनर्जी खुद कोर्ट में अपनी दलीलें रख सकती हैं। मामले की सुनवाई CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली शामिल होंगे। बंगाल CM ममता बनर्जी ने अपनी याचिका में SIR प्रक्रिया के तहत जारी दिशा-निर्देशों और चुनाव आयोग के आदेशों को चुनौती दी है। ममता की मांग है कि 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पुराने मतदाता सूची के आधार पर ही कराए जाएं।