(अपडेट) बुहाना में हेड कांस्टेबल बीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार झुंझुनू चौकी को शिकायतकर्ता की ओर से एक प्रकरण में भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई। परिवादी ने बताया कि वह उसका भाई और चाचा एक आपसी विवाद से जुड़े मामले में बुहाना थाना पुलिस के समक्ष नामजद हैं और इस केस की जांच हेड कांस्टेबल संतोष कर रही थीं। आरोप है कि संतोष ने परिवादी और उसके भाई का नाम हटाने और भाई को गिरफ्तार न करने के बदले तीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। सत्यापन दौरान 10 नवंबर को तीन हजार रुपये और 14 नवंबर को सात हजार रुपये हेड कांस्टेबल की ओर से लिए जाने की पुष्टि भी मिली। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।